राजस्थान में झुझुनू जिले के मंडावा कस्बे में फ्रांस का 14 सदस्यीय दिव्यांगों का दल शेखावाटी की कला संस्कृति देखने के लिए भ्रमण पर है। रोल ऑफ एशिया कम्पनी के राकेश कुमार ने बताया कि मि। क्लेमेंट एवालेअ इस कम्पनी के मालिक हैं। जो कई विदेशों में भ्रषण कर चुके है तथा पीछले साल मंडावा आये थे जो उन्हें खूब अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने फ्रांस के दिव्यांगों को निशुल्क घुमाने का सोचा तथा यह तीसरा दल है जो दिव्यांगों को निशुल्क भ्रमण करा रहा है।
यह दल बीकानेर, जैसलमेर, जयपुर आगरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगा। वहां से फ्रांस के लिए रवाना होगा। इस दल में एक नेत्रहीन लड़की भी है। गाइड राकेश कुमार ने बताया कि ग्रुप में एक व्यक्ति बधिर है।
दिव्यांगों के बैठने की चेयर अलग है। इसमें ऊपर-नीचे करने तथा अन्य नई तकनीकी की सुविधा है। इसकी कीमत एक से दो लाख तक की आती है। दिव्यांग को चेयर से सीधे गाड़ी में बैठाने की सुविधा है। कम्पनी द्वारा हर दिव्यांग को सहायक दिया हुआ है। यह 24 घंटे दिव्यांग की सेवा करता है।
कम्पनी के मालिक क्लेमेंट इन लोगों को देश के उन चुङ्क्षनदा शहरों में ले जाते हैं, जहां के होटलों में ठहरने-रहने रैंप आदि की सुविधा हो। दिव्यांग टीम के एक सदस्य ने बताया कि एक देश से दूसरे देश में घूम कर लोगों से संपर्क करने पर आत्म विश्वास बढ़ता है।


Download Android App
Download iOS App



