राजस्थान में विशेष योज्ञजनों को सक्षम बनाने के लिए सहायक उपकरण देने एवं स्वरोजगार के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय योजना के दूसरे चरण का अभियान कल से शुरु किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बिड़ला ऑडिटोरियम में इसका शुभारंभ करेगी।
दूसरे चरण में पंजीकृत किये गये विशेष योज्ञजनों को ऑनलाईन निशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के साथ 40 प्रतिशत अधिक निशक्तों को यूनिक आईडी दी जायेगी जो भारत के किसी भी क्षेत्र में सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा। इसी दिन जयपुर में विशेष योज्ञजनों को यूनिक आईडी कार्ड प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा महावीर विकलांग सेवा समिति द्वारा विशेष योज्ञजनों को विभिन्न तरह के उपकरण दिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के शिविरों में चयनित योज्ञजनों को कृत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण देने के लिए जिला स्तर पर बारह दिसम्बर से 31 मार्च तक शिविर आयोजित किए जायेंगे। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द सरकार ने विशेष योज्ञजनों की सात से बढ़ाकर 21 श्रेणी कर दी है। उन्होंने बताया कि विकलांगों की श्रेणी के अनुसार प्रमाण पत्र एवं अन्य उपकरण देने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सात लाख 69 हजार विकलांगों की पहचान कर ली गई है।


Download Android App
Download iOS App



