झारखंड के लातेहार जिले में अपने मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में बारहवीं कक्षा का एक छात्र झरने में गिर पड़ और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आज बताया कि 19 वर्षीय छात्र अपने 10 दोस्तों के साथ कल शाम सुग्गाबांध पर जलप्रपात देखने गया था और सेल्फी लेने के लिए वह एक चट्टान पर चढ़ गया लेकिन संतुलन बिगड़ने से जलप्रपात में गिर पड़ा। उसके दोस्तों ने मदद के लिए स्थानीय लोगों को पुकारा लेकिन जब कोई नहीं आया तो वे लोग अपने घर डाल्टनगंज लौट गए और अभिभावकों को अवगत कराया। छात्र का परिवार आज सुबह संबंधित थाना पहुंचा। तलाश अभियान चलाया गया और छात्र का शव बरामद कर लिया गया। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया।
सेल्फी लेने के चक्कर में छात्र की मौत
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



