राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में बिजली का करंट लगने से आज 4 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब भूरी गांव में बीती रात तेज बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी थी।
पीड़ित पानी से लबालब अपने खेतों में गये थे, जहां एक बिजली का खंभा भी गड़ा था।
घंटाली के थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बहाल करने पर कालू (25), अनिल (16), प्रियंका (11) और अंबाला (16) बिजली के करंट की चपेट में आ गये।
उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उन्हें उनके परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



