राजस्थान में अजमेर जिले में नवनिर्मित किशनगढ़ एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (आईएटीए)मुख्यालय मांट्रियल(कनाडा) से कोड केक्यूएच आवंटित हो गया है।
किशनगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक अशोक कपूर के अनुसार यह कोड मिल जाने से अब यहां के लिए पूरे विश्व में टिकट बुकिंग संभव हो सकेगी। कोड को कंप्यूटर पर भी अपलोड किया जा चुका है लेकिन अभी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवेयीएशन (डीजीसीए) के लाइसेंस का इंतजार है।
इस लाइसेंस के मिल जाने के बाद जहां हवाई सेवाएं शुरू किए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा वहीं आनलाइन टिकट बुङ्क्षकग भी हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि किशनगढ़ एयरपोर्ट को पहले ही इंटरनेशनल सिविल एवियेशन कोड वीआईकेजी आवंटित हो चुका है। अब केवल डीजीसीए के लाइसेंस का इंतजार है।
साथ ही मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी से एयरपोर्ट के उद्घाटन का प्रस्ताव भिजवाया जा चुका है जिस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



