राजस्थान में ग्राम पंचायतों के लिए चौथे व अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। इस चरण में 897 ग्राम पंचायतों में पंच सरपंचों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधन किए गए हैं। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
इस चरण में कुल 30,56,742 मतदाता हैं। जिन 897 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहा है वहां सरपंच पद के लिए 4,629 उम्मीदवार हैं। 26 सरपंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



