राजस्थान के कोटा में कोटा नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण की ओर से आयोजित होने वाले कोटा के ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेला दशहरा-2023 के आयोजन की तैयारियों का 28 जून को श्री गणेश पूजन किया जायेगा।
नगर निगम कोटा उत्तर की महापौर एवं मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा ने बताया कि बुधवार को प्रात: 9.30 बजे श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान में विधि-विधान पूर्वक श्री गणेश पूजन का कार्यक्रम होगा। गणेश पूजन के बाद राष्ट्रीय दशहरा मेले के भव्य आयोजन की तैयारियां प्रारम्भ कर दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



