प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति व टीकाकरण को लेकर शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की थी। इसके बाद अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री को यह पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत राजस्थान में सात अप्रैल तक 86,89,770 डोज लगाए जा चुके हैं।
राजस्थान में टीके का मौजूदा भंडार अगले दो दिन में खत्म हो जाएगा। इसलिए आग्रह है कि टीके की कम से कम और 30 लाख खुराक उपलब्ध करवाई जाएं ताकि टीकाकरण को लेकर हमारी गति बनी रहे और ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को टीका लगे। इसके साथ ही गहलोत ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार कोरोना को नियंत्रण में करने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं रखेगी।
9 अप्रैल को जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक 93,38,531 वैक्सीन लग चुकी है, जिसमें 84,35,010 पहली खुराक और 9,03,521 दूसरी खुराक लगी है। इसके बाद राजस्थान में 88,07,351 खुराक दी जा चुकी है, जिसमें 77,72,197 पहली खुराक और 10,35,194 दूसरी खुराक शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



