बीकानेर : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षे़त्र में विफल रहने का आरोप लगाया। मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने सौ दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है और अपने रिपोर्ट कार्ड में सरकार हर विषय में फेल है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने 100 दिन के कार्यकाल में वित्तीय प्रबंधन, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और सम्मान, अनुसूचित जातियों पर अत्याचार, बिजली कटौती, सांप्रदायिक तनाव, मिलावट खोरी, पेयजल संकट के मुद्दों में फेल साबित हुई है। मेघवाल ने कांग्रेस सरकार पर राज्य के किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के 59 लाख किसान, 99, 965 करोड़ रुपये के कर्जे की राहत का इंतजार कर रहा है।
सरकार किसानों की कर्जमाफी पर अब यू टर्न ले रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के अल्पकालीन ऋण, डिफॉल्टर किसान का ऋण माफ करने की सार्वजनिक घोषणा करने वाली सरकार ने अधिसूचित बैंकों से लिए ऋण को माफ करने की भी कोई योजना नही बनाई गई। किसान कांग्रेस की इस कर्जमाफी से भी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। मेघवाल ने राजस्थान में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और बीते 100 दिनों में महिला उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाओं में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कितनी संवेदनशील है।


Download Android App
Download iOS App



