आम बजट निराशाजनक, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोई योजना नहीं : CM गहलोत

Summary :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पेश किए गए आम बजट को निराशाजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि इसमें अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोई योजना नहीं है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पेश किए गए आम बजट को निराशाजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि इसमें अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोई योजना नहीं है। 

संसद में बजट पेश किए जाने के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अपेक्षा थी कि इस बहुप्रतीक्षित बजट में वित्तमंत्री अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए कुछ वास्तविक कदमों की घोषणा करेंगी लेकिन यह बहुत ही निराशाजक और प्रभावहीन (बजट) रहा।’’ 
गहलोत ने लिखा है, ‘‘इतने लंबे भाषण के बावजूद, इसमें आर्थिक मंदी के कारण उत्पन्न चुनौतियों/मुद्दों पर ध्यान देने तथा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोई पुख्ता योजना नहीं है।’’ 

Desk Team