ये मामल राजस्थान के बाड़मेर जिले का है जहां आज खेड़ गांव के पास आज सुबह राजस्थान परिवहन निगम की बस में अचानक आग लगने से एक महिला और उसकी बेटी की जलने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार खेड़ गांव के पास सुबह करीब पांच बजे जयपुर से बाड़मेर आ रही रोडवेज की स्लीपर बस में धुआं निकलना शुरू हुआ और यात्रियों के संभलने से पहले ही बस की सीटों में आग लग गई।
बस में सवार 15 यात्रियों में से 13 को चालक भवानी सिंह एवं परिचालक जसवंत कुमार ने किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन ऊपर के स्लीपर में सो रही नागौर के थांवला गांव की रेखा (32) एवं ढाई साल की उसकी बेटी काव्या की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस और तीन दमकलें मौके पर पहुंची जिससे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एसडीएम भागीरथ चौधरी, एएसपी कैलाश दान रतनू, सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से रवाना किया गया। शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



