राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने निरस्त कृषि कानूनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा को सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो दोबारा कृषि कानूनों को लाया जाएगा।
भदोही में मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, सरकार ने कृषि कानूनों को किसानों को समझाने का प्रयास किया। कोशिश की सकारात्मक पक्ष किसानों को समझा देंगे लेकिन किसान आंदोलित थे। अंत में सरकार को यह लगा कि क़ानून वापस लेकर फिर दोबारा कानून इस संबंध में अगर बनाने की ज़रूरत पड़े तो किया जाएगा।
PM मोदी ने बिल के ऊपर राष्ट्र को चुनकर गलत इरादों को दिया झटका : साक्षी महाराज
राज्यपाल ने कहा, ”तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा सकारात्मक दिशा में एक कदम है। साहस और हिम्मत के साथ कानूनों को निरस्त करने का कार्य प्रशंसनीय है।” उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस लेने के लिए किसानों की तरफ से आंदोलन होता रहा जिससे देश में एक विचित्र स्थिति पैदा हो गई थी जो अब खत्म हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



