राजस्थान में बीते कई दिनों से जारी सियासी संकट के बीच सचिन पायलट को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है। पायलट के स्थान पर अब गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस की राजस्थान इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पायलट को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मनाने के तमाम प्रयासों के बीच यह फैसला लिया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री और रमेश मीणा को खाद्य आपूर्ति मंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पायलट को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।
राजस्थान के मौजूदा संकट के लिए उमा भारती ने कांग्रेस और राहुल को बताया जिम्मेदार
उनकी जगह राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे। गोविंद सिंह डोटासरा गहलोत कैबिनेट में प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। लक्ष्मणगढ़ सीट से गोविंद सिंह डोटासरा तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं। पहला चुनाव उन्होंने केवल 34 वोटों से जीता था।
2005 में डोटासरा ने पहली पार पंचायत का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हे सीकर के लक्षमणगढ़ पंचायत समिती का प्रधान चुना गया। फिर साल 2008 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीता। इस चुनाव में उन्होंने महज 34 वोटों से जीत हासिल की थी। जिसके बाद 2013 और 2018 के चुनावों में भी जीत हासिल की।


Download Android App
Download iOS App



