GST दर कटौती : मोदी सरकार ने दी व्यवसायियों को बड़ी राहत : वसुन्धरा

Summary :

NULL

मार्बल एवं ग्रेनाइट पर जीएसटी दरों में कटौती स्वागत करते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्बल एवं ग्रेनाइट स्लैब एवं इससे बनी वस्तुओं, रेस्टोरेन्ट सेवाओं आदि के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती कर राजस्थान के व्यवसायियों को बड़ी राहत दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों के लिए कम्पोजिशन स्कीम तथा रिटर्न भरने के तरीके में बदलाव भी स्वागत योज्ञ निर्णय है।

मार्बल, ग्रेनाइट के स्लैब एवं अन्य उत्पादों तथा सिरेमिक टाईल आदि पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने और मूंगफली तिलपट्टी, रेवड़ पर दरें 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने, लाख की चूडय़रों को कर रहित करने तथा रेस्टोरेन्ट सेवाओं को जीएसटी से राहत देकर राजस्थान सरकार की मांग को स्वीकार करने पर वसुंधरा ने आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ये निर्णय देश की अर्थव्यवस्था की प्रगति में तेजी लाने और इसे सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Desk Team