Barmer में हाई रेड अलर्ट, अचानक बीच रोड पर ये क्या करने लगी Tina Dabi

Summary :

बीच सड़क पर हाई अलर्ट

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने के चलते बाड़मेर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिला अधिकारी टीना डाबी ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग और ड्रोन हमले के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान से लगे राजस्थान के बाड़मेर की जिला अधिकारी टीना डाबी ने लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए आप अपने घरों में सुरक्षित रहें। इस समय सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश दिया गया है। जिला अधिकारी टीना डाबी खुद रोड पर आकर लोगों से घर में रहने की अपील की है। बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारत में फायरिंग और ड्रोन हमले कर रहा है।

red alert

स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी

पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश में लगा हुआ है. पाक से सटे जिला बाड़मेर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट है। इस बीच जिलाधिकारी टीना डाबी खुद लोगों से बाहर निकलने पर रोक लगा रही है। वो लगातार लोगों से घर में जाने की अपील कर रही है। बाजार या किसी भी पब्लिक प्लेस पर न जाएं। हालांकि, दस बजे के आसपास प्रशासन ने ग्रीन अलर्ट जारी की।

हवाई घुसपैठ की कोशिश

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से 26 से अधिक जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की गई। ऐसे में जनता की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था। जिले में शामिल श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू , बाड़मेर में शनिवार सुबह रेड अलर्ट का ऐलान किया गया था।

घबराएं नहीं घरों में रहें

इसी तरह श्रीगंगानगर और चूरू जिला प्रशासन ने भी हवाई हमलों को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की, जिसमें लोगों से कहा गया कि वे अपने घरों के अंदर ही सुरक्षित रहें। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की, जिसमें कहा गया कि घर और दफ्तर में ही रहें, बाहर न निकलें और घबराएं नहीं। श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने करीब 10 बजे स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर लिखा गया कि ग्रीन अलर्ट… अब ग्रीन अलर्ट है। सब ठीक है। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

भारत ने पाकिस्तानी Fateh मिसाइल को हवा में मार गिराया, आप भी देखें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।