राजस्थान में विभिन्न मांगों को लेकर अगस्त क्रांति आंदोलन कर रहे सेवारत चिकित्सक कल जयपुर से हुंकार भरेंगे। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि चिकित्सकों की मांगों को लेकर राज्य सरकार बातचीत के बाद भी समाधान नहीं निकलने पर इक्कीस अगस्त को जयपुर में हुंकार भरेंगे।
इसके लिए चिकित्सकों का पूर्वाह्न ज्ञारह बजे महासम्मेलन होगा। जिसमें प्रदेश के हजारों चिकित्सक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में चिकित्सकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के साथ अगस्त क्रांति आंदोलन की आगे की रणनीति चिकित्सकों की सलाह एवं सुझाव से तय की जाएगी।
डॉ. चौधरी ने बताया की आंदोलन के पहले चरण में सभी जिलों के सेवारत चिकित्सक अपने जिलों में मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपे थे।
इसके बाद भी मांगे नहीं माने जाने पर सेवारत चिकित्सक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे है।


Download Android App
Download iOS App



