राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यहां पर वैश्विक महामारी कोरोना के आज सुबह 633 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या लगभग 81 हजार हो गई वहीं पांच मरीजों की और मौत हो जाने से मृतकों का
आंकड़ा भी बढ़कर 1048 पहुंच गया।
चिकित्सा विभाग के अनुसार कोरोना के सुबह 633 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हजार 872 पहुंच गया। प्रदेश में जयपुर में दो एवं अजमेर बीकानेर एवं टोंक में एक-एक मरीज की और मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 1048 हो गया। इससे जयपुर में मृतकों का आंकड़ 275, बीकानेर में 74, अजमेर में 71 एवं टोंक में 12 पहुंच गया।
नये मामलों में सर्वाधिक 127 मामले राजधानी जयपुर में सामने आये। कोटा 89, अलवर 52, जोधपुर 41, झालावाड़ 39, पाली 36, अजमेर 30, बारां एवं बीकानेर 29-29, सिरोही 28, टोंक 28, उदयपुर एवं नागौर में 2।21, डूंगरपुर 18, झंझुनूं 15, भरतपुर 13, धौलपुर 12, सवाईमाधोपुर नौ एवं राजसमंद में चार नये मामले सामने आये।इससे जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 18 पहुंच गई जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इसी तरह जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 628 हो गई।
प्रदेश में कोरोना की जाचं के लिए अब तक 23 लाख दो हजार 23 लोगों का सैंपल लिया गया जिनमें 22 लाख 18 हजार 765 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई जबकि 2386 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। हालांकि प्रदेश में अब तक 65 हजार 309 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब 14 हजार 515 एक्टिव मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



