श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस पर जयपुर में हमला होने के बाद दो गुटों की आपस में झड़प हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव के अनुसार, सोमवार रात को दिल्ली रोड पर गलता गेट के सामने हरिद्वार जा रही एक बस पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए।
इसके बाद ईदगाह रोड पर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई। इस घटनाक्रम के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और बल का प्रयोग किया।
श्रीवास्तव ने कहा कि इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है और राम गुंज, ट्रांसपोर्ट नगर और गलता गेट क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 25 से 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



