बॉलीवुड में अपनी कातिल अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री सनी लियोन आए दिन सोशल मीडिया आकउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वैसे इन दिनों तो सनी लियोन अपनी फिल्मों के अलावा अपने बच्चों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

अपनी बोल्डनेस के चलते सनी लियोन फैन फॉलोइंग में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी टक्कर देने में पीछे नहीं है। हाल ही में सनी लियोन ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर हुए सनी के चर्चे
दरअसल सनी लियोन ने सोशल मीडिया से लेकर गूगल टॉप सर्च तक में धमाल मचा रखी है। इस साल भी सनी लियोन ने भारत में गूगल सर्च में अगस्त के पहले हफ्ते तक सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट में पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज कर लिया है।

खास बात यह हुई कि सनी लियोन ने इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहित बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान आदि सभी स्टार को पछाड़ दिया है।

गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स के मुताबिक कई सारे लोगों ने सनी लियोन से जुड़े वीडियो गूगल पर सर्च किए हैं। इसके अलावा उनकी बायोपिक सीरीज करणजीत कौर:द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन को भी लोगों ने खूब सर्च किया है। एक्ट्रेस को सर्च करने वाले राज्यों में मणिपुर और असम सबसे पहले नंबर पर है।

पहले स्थान पर बने रहने पर सनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा…मेरी टीम ने मुझे इस बात की जानकारी दी और मैं इसका सारा श्रेय अपने फैंस को देना चाहूंगी जो हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

सनी के पति ने दिया कुछ इस तरह का रिएक्शन

सनी के गूगल सर्च मे टॉप की लिस्ट पर आने के बाद सनी के पति डेनियल वेबर ने भी अपना रिएक्शन देते हुए लिखा नहीं,नहीं भारत क्लाइमेट चेंज और वॉटर शॉर्टेज ज्यादा अहम मुद्दे हैं। दरअसल इस पोस्ट में बताया गया कि भारत पानी की कमी और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों से ज्यादा सनी लियोन को लेकर अब्सेस्ड है।


Download Android App
Download iOS App



