केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा है कि इजरायल और फिलीस्तीन को लेकर भारत की नीति साफ है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि विदेश नीति में ऐसी कई बातें होती है जिसमें कोई कमैंट्स नही किये जाते है।
पद्मावती फिल्म विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विषयों पर फिल्म इतिहास को पढ़कर, समझकर और संबंधित लोगों से बातचीत कर बनानी चाहिए और अगर कोई त्रुटि रह जाये तो उसे ठीक करना चाहिए तथा समाज के चुनिंदा लोगों एवं इतिहासकारों को भी फिल्म दिखा देनी चाहिए।
वी के सिंह ने कहा कि सेंसर बोर्ड का भी अपना एक नियम है कि जो फिल्म उसके नियमों पर खरी उतरती है तो उसे पास करती है।
गुजरात चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां भाजपा की सरकार बनेगी और परिणाम के दिन सबको पता चल जाएगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



