राजस्थान की पिंक सिटी कह जाने वाले जयपुर में आज जयपुर नगर निगम ने आज स्वच्छता अभियान के तहत मुहाना मंडी में कार्यवाही करते हुए 30 km प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए और बैग इस्तेमाल करते हुए पाए जाने पर दुकानदारों से लगभग सवा लाख रुपए जुर्माना वसूला।
उपायुक्त मानसरोवर सुरेश कुमार नवल ने का कहना है कि प्लास्टिक कैरी बैग पर रोक के बावजूद मुहाना मंडी में इसकी उपयोग की शिकायत आ रही थी। इस पर आज वहां औचक निरीक्षण के दौरान दुकानदारों के पास से 30 km प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किये गये और उन पर लगभग सवा लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान जगह-जगह गदंगी व्याप्त होने पर मुहाना मंडी के सफाई ठेकेदार पर भी ज्ञारह हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान व्यापारियों को स्वच्छता बनाये रखने के लिये दुकान के अंदर व बाहर एक-एक डस्टबीन रखने की हिदायत भी दी गयी।


Download Android App
Download iOS App



