भारत में स्मार्टफोन की कोई भी कमी नहीं है हर कंपनी के स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में बेहद ही हमेशा पंसद किया जाता है। चीनी स्मार्टफोन से लेकर सैमसंग के स्मार्टफोन सब ही पंसद करते हैं। आज हम बात कर रहें हैं अप्पो के स्मार्टफोन की जिसकी फ्लिपकार्ट पर ऑफर चल रही है। अप्पो एफ 3 को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
अप्पो एफ 3 की फ्लिपकार्ट पर ऑफर चल रही है। अप्पो के इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 2,190 रुपए में दिया जा रहा है। इस फोन को आप नो कॉस्ट ईएमआई से भी खरीद सकते हैं। अप्पो के एफ 3 की कीमत 19,990 रुपए का है लेकिन इस फोन को 17,600 रुपए के एक्सचेंज ऑफर पर दिया जा रहा है।
बता दें कि एक्सचेंज ऑफर में आप कोई सा भी स्मार्टफोन देकर अप्पो का एफ 3 का मॉडल खरीद कर सकते हैं। फ्लिवकार्ट पर कोर्ई भी पुराना स्मार्टफोन देने पर 17,600 का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने एक लिस्ट निकाली है कि किस फोन के बदले कौन सा फोन दिया जाएगा।
एक ओर ऑफर निकाला है कि अगर आप इस स्मार्टफोन को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर खरीदेंगे तो आपको 200 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। मान लिजिए यह दोनों ऑफर किसी के पास भी आते हैं तो उसे यह स्मार्टफोन 2,190 रुपए में मिल जाएगा।
इस फोन पर 1,666 रुपये की 12 ईएमआई, 2,222 रुपये की 9 ईएमआई, 3,332 रुपये की 6 ईएमआई और 6,664 रुपये की 3 ईएमआई में खरीदने का विकल्प भी मौजूद है| इस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा| हालाँकि इसके लिए एक शर्त रखी गई है कि यह फोन क्रेडिट कार्ड से खरीदना होगा|
फीचर्स की बात करें तो:
Oppo F3 एक 4जी इनेबल स्मार्टफोन है, जो डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है पावर बैकअप के लिए फोन में 3,200 mAh की बैटरी दी गई है| Oppo F3 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसमे डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गौरिल्ला ग्लास 5 प्रॉटेक्शन दिया गया है| फोन में ओक्टा कोर Mediatek MT6750T प्रोसेसर भी दिया गया है|
इसमें 4 जीबी की रैम की सुविधा दी गई है| फोन में 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है| कैमरे की बात करे तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है| वहीं सेल्फी के लिए फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है|
जिसमे एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है| एक नए सुविधा के तौर पर इस फोन के होम बटन में ही फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया गया है| यह फ़ोन गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम मार्शमैलो 6|0 पर काम करता है|


Download Android App
Download iOS App









