Jaipur Pati Patni Aur Woh News: महिला ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, बीच सड़क पर पकड़कर कर दी कुटाई, Video वायरल

Jaipur Pati Patni Aur Woh News

जयपुर में बीच सड़क पर पति-पत्नी और ‘वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पति महिला के साथ बाइक पर जा रहा था। इसके बाद पत्नी ने न आव देखे और न ताव, बीच सड़क पर ही पति और उसकी गर्लफ्रेंड की जमकर धुनाई कर दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Pati Patni Fight: पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा

पति-पत्नी में कई महीनों से विवाद चल रहा था। इसकी वजह यह थी कि पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया और वह चोरी-छिपे उसका पीछा करने लगी। एक दिन उसने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। फिर महिला ने अपना पति की बीच सड़क पर हेकड़ी निकल दी, सब लोगों के सामने उसने पति की बाइक रुकवाई, हेलमेट उतरवाया और फिर धुनाई शुरू कर दी। महिला ने अपने पति को खूब चांटे मारे।

 Jaipur Viral Video: यहां देखें वीडियो

Jaipur High Voltage Drama: गर्लफ्रेंड को भी जमकर पीटा

पत्नी ने अपने पति की गर्लफ्रेंड को बाइक से उतरवाकर उसके बाल पकड़े और जमकर थप्पड़ बजाए। गर्लफ्रेंड को पिटता देख पति अपनी बाइक को सड़क पर ही गिराकर बीच-बचाव करने लगा। पति जैसे ही गर्लफ्रेंड को बचाने आया, पत्नी का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया और उसने पति का कॉलर पकड़कर थप्पड़-घूंसे बजाना शुरू कर दिया।

बीच सड़क पर माहौल इतना गरमा गया कि आस-पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लोगों को घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए भी देखा जा सकता है।

Wife Caught Husband With Girlfriend: पुलिस तक पहुंची वीडियो

यह पूरा मामला जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अनीता कॉलोनी का है, जो बजाज नगर थाना क्षेत्र में आता है। बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष ने इस मामले में पुलिस से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुके हैं। पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब भी कोई पक्ष सामने आएगा, तो उनसे पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।