जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर मिठड़ी के पास सुबह 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।
जानकारी के मुताबिक, डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में बुधवार सुबह 5 बजे सड़क पर डंपर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत होने से कार मे बैठे 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । कार हादसे में जान गंवाने वालों में पति, पत्नी, उनकी बेटी और चालक है। दुर्घटना के बाद चारों शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एक ही परिवार के 3 सदस्य और चालक की मौत
पुलिस ने बताया कि उस समय स्विफ्ट कार में पति लक्ष्मण सिंह, जिनकी उम्र 46 साल बताई जा रही है,उनकी पत्नी तुलसी जिनकी उम्र 45 साल है साथ में उनकी बेटी शीतल (22 साल) है और कार चालक की उम्र रामाकिशन (35) सवार थे।
मृतकों में तुलसी कासेड़ा क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वह सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार और परिचितों में भी शोक की लहर है। लोग इस हादसे को देखकर काफी परेशान है। डंपर में मुरड़ भरी हुई थी जो कि अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इतना ही नहीं डंपर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
आधे घंटे बाद निकाली गई बॉडी
हादसे के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची , पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के करीब आधे घंटे बाद मर्तकों के शव को बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया था। पुलिस ने बताया की कार की हालत इतनी खराब थी कि शवों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला गया था।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
नावां अस्पताल की मोर्चरी में रखे मृतकों के शव
हादसे में 4 मृतकों के शवों को नावां अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है । पुलिस हादसे से जुड़े मामले की जांच और जरूरी कानूनी कारवाई कर रही है। बुधवार सुबह हुए हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया। दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटी की एक साथ मौत होने से जानकार लोगों में भी शोक का माहौल है।


Download Android App
Download iOS App




