जयपुर: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 100 ऑक्सीजन सांद्रक भेंट किए, शर्मा ने जताया आभार

Summary :

विश्व स्वास्थ्य संगठन की जयपुर इकाई ने 100 ऑक्सीजन सांद्रक जयपुर को भेंट किए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने महामारी के इस दौर में सहयोग के लिए डब्ल्यूएचओ का आभार जताया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की जयपुर इकाई ने सोमवार को 100 ऑक्सीजन सांद्रक (कंसंट्रेटर) राज्य सरकार को भेंट किए। संगठन की ओर से ऑक्सीजन सांद्रक चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को सौंपे गए। शर्मा ने बताया कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
निजी व अन्य संस्थाओं के द्वारा निगमित सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के जरिए मिल रहे ऑक्सीजन सांद्रक से भी काफी मदद मिल रही है। उन्होंने महामारी के इस दौर में सहयोग के लिए डब्ल्यूएचओ का आभार जताया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 15 करोड़ रुपए मूल्य के ये सांद्रक जर्मनी निर्मित हैं। उन्होंने बताया कि 8 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने वाले सांद्रक को जरूरत के अनुसार 10 लीटर प्रति मिनट तक तक बढ़ाया जा सकता है।

Desk Team