अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई जूनियर अकाउंटेंट एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013 के संशोधित Result बीती रात घोषित किए गए।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने SBC आरक्षण के संबंध में अदालत के आदेश के बाद कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार यह Result जारी किया। आयोग अध्यक्ष डॉ. ललित के. पंवार ने संकेत दिए हैं कि आगामी कुछ दिन में ही चयनित अभ्यार्थियों के नाम राज्य सरकार को भेजे जा सकेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा परिणाम एवं कट ऑफ माक्र्स उपलब्ध कराए गए हैं। आयोग ने जूनियर अकाउंटेंट के 3497 और तहसील राजस्व लेखाकार के 279 अभ्यर्थियों के रोल नंबर एवं योज्ञता क्रम जारी किए हैं।
आयोग के सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार आयोग द्वारा कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार के पदों पर सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा, 2013 का नवीनतम परिणाम 16 मई 2017 को घोषित किया था। अब SBC आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित निर्णय की अनुपालना में एवं कार्मिक विभाग के आदेशों के अनुसरण में संशोधित परिणाम जारी किए गए है।


Download Android App
Download iOS App



