अलवर : ये मामला राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र के फूलबाग चौक का है जहां एक निजी बस ने सफाई कर्मचारी महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पूजा सुबह सफाई के लिए अपनी मां के साथ निकली थी और फूलबाग चौक पर तेज गति से चल रही बस ने उसको कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया। जहां उसके परिजन पहुंच गए हैं। बस चालक घटनास्थल से बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। पति के साथ अनबन के चलते पूजा अपने दो बच्चों के सात लम्बे समय से पीहर में रही थी और सफाई का कार्य कर पेट पाल रही थी।


Download Android App
Download iOS App



