कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने मिश्र को पद की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मिश्र का नियुक्ति पत्र पढ़ा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री, जगन्नाथ पहाड़िया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचेतक महेश जोशी उप सचेतक महेंद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कलराज मिश्र ने शपथ लेने से पहले सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र को कल्याण सिंह के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो गया।


Download Android App
Download iOS App



