कालवी ने जताई गिरफ्तारी की आशंका, बोले – 6 राज्यों में नहीं रिलीज होगी पद्मावत

Summary :

NULL

संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से हरी झंडी मिलने के बावजूद देश के अलग-अलग इलाकों में इस फिल्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच , करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने आज जयपुर के राजपूत सभा भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि राजस्थान, सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म रिलीज नहीं करने का आश्वासन दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने राजस्थान में सिनेमाघर संचालकों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि वे जरूर मनमानी कर रहे है।

कलवी ने मीडिया से कहा कि, अहमदाबाद में मंगलवार को हुई हिंसा में राजपूत समाज शामिल नहीं था। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म पर जनता कर्फ्यू लगा दे। राजस्‍थान में डिस्‍ट्रीब्‍यूटर फिल्‍म रिलीज नहीं करने को तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं मां मां पद्मावती से माफी मांगता हूं। इस मामले में सिर्फ संजय लीला भंसाली दोषी हैं और उनकी फितरत यही है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि विरोध-प्रदर्शन में आम लोगों के वाहनों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। अहमदाबाद में जो ऐसा किया गया, वह दुखद है. उन्‍होंने कहा कि राजथान, गुजरात में जनता कर्फ्यू लगा है।

उन्होंने कहा कि कल हमने बापू की जन्मस्थली पर प्रार्थना की, हम गांधीजी, मां पद्मावती से माफी मांगते हैं। 25 जनवरी को पद्मावत को नहीं आने देंगे। हिंसा के लिए भंसाली जिम्मेदार है। हालांकि कालवी ने यह भी कहा कि जनता कर्फ्यू में हिंसा गलत है। कालवी ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में 200 गिरफ्तारी हो चुकी है. हम अब नोट नहीं छापने देंगे, मेरी गिरफ्तारी से पहले शायद यह अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा भंसाली साजिश कर रहे हैं। कल करणी सेना के किसी कार्यकर्ता ने पद्मावत फ़िल्म नहीं देखी. कल 38 लोगों में से एक भी करणी सेना से नहीं था। पद्मावत नहीं चलनी चाहिए, हम जनता कर्फ्यू लगाते रहेंगे। लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा मुझे पुलिस ने पाबंद नहीं किया, न कोई सूचना है। हम पाबंद करने से नहीं डरते, प्रसून जोशी को नहीं आने देंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team