राजस्थान में एक शर्मनाक सामने आई है जहां राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी से कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने घर के पास के एक आंगनवाड़ केंद्र जाती थी, लेकिन हाल में उसने वहां जाना बंद कर दिया। लड़की की अनुपस्थिति पर आंगनवाड़ की एक कार्यकर्ता कल उसके घर गई।
झालावाड़ के पुलिस उपाधीक्षक चगन सिंह राठौड़ ने बताया कि वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पता चला कि लड़की के पिता ने एक सप्ताह में उससे कथित तौर पर तीन-चार बार बलात्कार किया है।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के जन्म के दो महीने बाद उसकी मां की मौत हो गई थी और घर में उसकी दादी रहती है जो दृष्टिहीन है। घटना के बारे में पता चलने पर आंगनवाड़ कार्यकर्ता ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी और लड़की को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। समिति के सदस्यों द्वारा काउंसलिंग किए जाने के बाद लड़की का बयान दर्ज किया गया और झालावाड़ महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई।
लड़की का पिता मजदूर है। उसे कल गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



