कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार की देर रात जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लंबी मुलाकात की, इस मुलाकात में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुए विवाद सुलझाने को लेकर बातचीत पर चर्चा हुई, सूत्रों का कहना है की पार्टी नहीं चाहती की सचिन पायलट कांग्रेस का साथ छोड़ें, वह चाहते है पायलट पार्टी में रहकर कांग्रेस को मजबूत करे। इसी वजह से दोनों नेताओं के बीच विवाद को सुलझाने के लिए और राज्य में सचिन पायलट को सम्मानजनक पद देने की कोशिशें की जा रही है।
एक घंटे तक दोंनो के बीच हुई बातचीत
मीडिया से मिली जानकारी की मानें तो बीते दिनों पहले केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में सचिन पायलट से लंबी बातचीत की और उसके बाद केसी वेणुगोपाल सीएम अशोक गहलोत से मिलने जयपुर पहुंचे, कांग्रेस की तरफ से यह कहा गया कि वेणुगोपाल जयपुर में एक शादी में शामिल होने आए थे, लेकिन यहां पर दोनों के बीच एक घंटे से ज्यादा बातचीत हुई।
मंत्री भजन लाल जाटव की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे
दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के अपने अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है, वेणु गोपाल पीडबल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव की बेटी की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, यहां पर कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, सब ठीक है और दोनों नेता साथ में चुनाव लड़ेंगे।


Download Android App
Download iOS App



