T20 Blast 2023: शुरे और मिडिलसेक्स के बीच मुकाबले में हुई कांटे की टक्कर, जानें किसने मारी बाजी

Summary :

पिछले महीने के 20 तारीख से शुरू हुए टी20 ब्लास्ट में तो हमें कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले, मगर कल का मुकाबला सबसे जबरदस्त मुकाबलों में से एक था। कल हमें असली ब्लास्ट देखने को मिला, जिसमें दोनों टीम ने जीत के जी-जीन लगा ही और गेंदबाजों को खुब फोड़ा।

पिछले महीने के 20 तारीख से शुरू हुए टी20 ब्लास्ट में तो हमें कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले, मगर कल का मुकाबला सबसे जबरदस्त मुकाबलों में से एक था। कल हमें असली ब्लास्ट देखने को मिला, जिसमें दोनों टीम ने जीत के जी-जीन लगा ही और गेंदबाजों को खुब फोड़ा। वहीं इस टी20 मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बने और क्रिकेट फैंस ने अपना पूरा पैसा वसूल मैच देखा। तो आइए आपको बताते है कि आखिर इस मुकाबले में क्या-क्या हुआ और किसकी जीत हुई।

सबसे पहले आपको बता दें कि कल सूरे और मिडिलसेक्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें मिडिलसेक्स ने टॉस जीतकर सूरे को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वहीं इस न्योता को स्वीकार कर सूरे के बल्लेबाजों ने चौके-छक्के की बारिश कर दी। ऐसा लगा कि कल ही दिवाली है और फील्ड पर लगातार धमाका हो रहा हैं। सूरे के ओपनर बल्लेबाज विल जैक ने 45 गेंदों पर 96 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं इन 6 छक्कों में से 5 छक्के तो उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाज होलमैन के एक ही ओवर में लगा दिए थे। हालांकि विल जैक अंतिम गेंद पर छक्का लगाने से चूक गए और उन्हें सिंगल से ही संतोष करना पड़ा। जैक ने होलमैन के उस ओवर में 31 रन चुराए। इसके बाद इवांस ने भी 37 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। सूरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए।
20 ओवर में 253 रन का लक्ष्य किसी चक्रव्यूह को भेदने से कम नहीं था। लेकिन मिडिलसेक्स के बल्लेबाजों ने मैच के रिजल्ट की बिना चिंता किए लगातार रन बनाए जा रहे थे और अंत में 4 गेंद शेष रहते ही उन्हें जीत मिल गए। विल जैक की 96 रन की पारी और लगातार 5 छक्के उनकी टीम के काम नहीं आई। वहीं मिडिलसेक्स के ओपनर और कप्तान स्टिफेन स्किनाजी ने 39 गेंदों पर 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। इनका साथ दिया जॉय क्रैकनेल ने जो कि 16 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। उनके बाद मैक्स होल्डेन ने 35 गेंदों पर 68 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम का नैया पार करा कर ही दम लिया। फिर रयान हिंगिस ने भी 24 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली और फिर क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आउट हो गए।
दोनों टीम को मिलाकर पूरे 40 ओवर में 4 गेंद शेष रहते यानी कि 236 गेंदों पर 556 रन बने। कल का यह मुकाबला मिडिलसेक्स ने 7 विकेट से जीत लिया। हालांकि अंक तालिका की बात करें तो सुरे अभी भी 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं मिडिलसेक्स 11 मैचों में एकमात्र कल की जीत और 10 हार के बाद 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान 9वें पर काफी पहले से बना हुआ हैं। तो देखते है मिडिलसेक्स को इस जीत से कितना कॉन्फिडेंस बढ़ता है, और अब वो किस तरह से अपने खेल को आगे बढ़ाती हैं।

Desk Team