कोटा : हृदय रोगियों के उपचार के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में रविवार को कैथ लेब के प्रस्तावित शुभारंभ की तैयारियों को लेकर गुरूवार को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बंसत विहार स्थित माहेश्वरी भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आमजन को कैथ लेब के शुभारंभ कार्यक्रम से जोडऩे का आहवान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींची ने की।
बैठक में विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों में मूलभूत सुविधाओं के विकास का वादा किया था।
जनता से किए वादे के अनुरूप सरकार शहर का चरणबद्घ विकास कर रही है। 1992 में भाजपा सरकार में मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की स्थापना हुई लेकिन कांग्रेेस सरकार के समय मेडिकल कॉलेज उपेक्षा का शिकार रहा। वर्ष 2003 में ओम बिरला विधायक बनने के बाद मेडिकल कॉलेज के विकास को गति मिली, तत्कालीन विधायक बिरला ने इसे शुरू करवाने के साथ ही लगातार इसमें चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करवाने का कार्य किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही कैथ लेब के शुरू होने से सरकारी चिकित्सालय में हृदय रोगो के उपचार की सुविधा मिलेगी। कैथ लेब लगने के बाद लाखों का का उपचार बहुत ही कम दामों पर होगा। वहीं आने वाले समय में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होगी। विधायक ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासो से सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा ब्लॉक का निर्माण करवाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली, पानी, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में सुविधाओं का विकास कर रही है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता सरकार के कामों को आमजन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व उपमहपौर योगेन्द्र खींची ने कहा कि कोटा में धुआं उगलती चिमनियां हो या विश्वविद्यालय या मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय शहरी विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को स्थापित करने का काम भाजपा शासन में हुआ है। ऐसे में कार्यकर्ता 14 मई को होने वाले कैथलेब के शुभारंभ कार्यक्रम में घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करें। शहर जिला उपाध्यक्ष सतीश गोपालानी ने कहा कि कैथ लेब की स्थापना के बाद सबसे ज्यादा लाभ निर्धन रोगियों को मिलेगा जो धन के अभाव मे निजी अस्पतालों में उपचार नही करवा पाते थे।
युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा ने कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में स्थापित होने वाली कैथ लेब राज्य की 11वीं एवं हाड़ौती की पहली है। विधायक व सासंद के प्रयासों से सरकारी स्तर पर हृदय रोग की सुविधा मिलेगी। सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व शहर जिला महामंत्री हेमराज सिंह हाडा ने किया।
– आसिफ खान


Download Android App
Download iOS App



