खुले में शौच न जाने के लिए किया प्रेरित

Summary :

कनीना: स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा आज कोटिया व ककराला में ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वच्छता निगरानी कमेटी सदस्यों को सुबह व शाम के समय अपने अपने गांवों में निगरानी रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया व ककराला में स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा खुले में शौच आदि न करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच से जहां गंदगी फैलती है वही गंदगी के कारण कई बिमारियां भी फैलती है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा स्वच्छता निगरानी कमेटी को विस्तार से जानकारी देते हुए सुबह व शाम के समय निगरानी रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन टीम के ब्लाक रिसोर्स कोर्डिनेटर हरपाल सिंह, ब्लाक कोर्डिनेटर राजेश कुमार,आंगनवाडी सुपरवाईजर पूजा, ग्राम सचिव मंजित सिंह, सरपंच, प्रतिनिधि, आंगवाडी वर्कर, आशा वर्कर सहित गांवों के गणमान्य लोग मौजूद थे।

-दीपचंद यादव

Desk Team