राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। कोविंद ने ट्वीट किया, ”राज्य को उन्नत, समृद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” मोदी ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”राजस्थान दिवस पर राज्य के सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ”यह दिन राजस्थान के लोगों की वीरता, मजबूत इच्छाशक्ति और बलिदान को याद करने का है। आइये हम सब अपने राज्य को खुशियों का एक स्वर्ग और सभी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बनाने का संकल्प लें।” राजस्थान क्षेत्रफल के मामले में भारत का सबसे बड़ा राज्य है और इसका गठन 1949 में आज के ही दिन हुआ था।


Download Android App
Download iOS App





