जोधपुर में भूकंप के हल्के झटके,तीव्रता 4.2

Summary :

NULL

जयपुर : राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। भूकम्प से किसी तरह के नुक़सान की कोई सूचना नहीं हैं। मौसम विभाग और पुलिस नियंत्रण कक्ष ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार अपराहन तीन बजकर इक्कीस मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किये गये। भूकम्प का केन्द, जोधपुर था और इसकी तीव्रता 4.2 थी। पुलिस के अनुसार भूकम्प से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं।

Desk Team