केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 4 की गाइडलाइंस का एलान कर दिया है, लेकिन राजस्थान सरकार का कहना है कि कंटेनमेंट जोन में आने वाले 30 सितंबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ऐसे इलाकों में बच्चों के आने-जाने पर सख्त पाबंदी जारी रहेगी।
राजस्थान सरकार के मुताबिक स्कूल, कॉलेज या फिर किसी भी तरह के शिक्षण संस्थानों को 30 सिंतबर तक खोलने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि इस दौरान ऑन लाइन और डिस्टेंस एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।
राज्य की गाइडलाइंस के मुताबिक नौवीं क्लास से लेकर बारहवीं क्लास तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं, लेकिन उन्ही स्कूलों में जो कंटेनमेंट जोन में नहीं हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की खास हिदायत भी दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



