राजस्थान में लगातार बीजेपी की बैठकों का दौर जारी है। बता दें शुक्रवार 12 जनवरी को एक बड़ी बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए गहन मंथन हुआ। राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव 2023 में हुई प्रचंड जीत के बाद भी आलाकमान का फोकस उन सीटों पर रहा, जहां बीजेपी कम वोटों से हारी और कम मतों से जीती है।
- राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बीजेपी की बैठक
- 13 जनवरी की बैठक में भी लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा
- शुक्रवार रात तक बीजेपी की बैठक चली
बैठक को पूरी तरह मीडिया से दूर रखा गया
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को पूरी तरह मीडिया से दूर से रखा गया। शुक्रवार रात तक बीजेपी की बैठक चली।इस बैठक में वो तमाम नेता शामिल रहे जो विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका में थे। ऐसे में राजस्थान बीजेपी में आंतरिक तौर पर यह भी चर्चा रही कि लोकसभा चुनाव पर भी मंथन हुआ है। इसे लेकर अब शनिवार 13 जनवरी की बैठक में चर्चा होगी। क्योंकि बीजेपी सभी सीटों पर जीत पाना चाहती है, इसलिए सभी सीटों पर मंथन और चिंतन चल रहा है। राजस्थान बीजेपी कार्यसमिति की आज बैठक है, जिसमें वो सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे जो विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका में थे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में होंगी।
आईटी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा
दरअसल, राजस्थान बीजेपी आईटी सेल की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल आज टीम के सदस्यों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। यह बैठक जो दो सत्र में चलेगी। जिसमें आईटी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा और उन्हें आगे के लिए चुनाव में बेहतर काम के टिप्स दिए जाएंगे। विधान सभा चुनाव के दौरान जो काम हुए उनसे अलग अब कुछ नया करने की नसीहत मिलेगी। पार्टी में इस बैठक की खूब चर्चा है।


Download Android App
Download iOS App




