जयपुर : कांग्रेस ने राजस्थान में सभी 25 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें पार्टी ने 11 पूर्व सांसदों, दो मौजूदा विधायकों तथा कुल मिलाकर नौ नये चेहरों को मौका दिया है। पार्टी ने राज्य के लिए सोमवार को देर रात जारी अपनी दूसरी सूची में सादुलपुर से मौजूदा विधायक कृष्णा पूनिया को जयपुर ग्रामीण सीट पर ओलंपियन और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (भाजपा) के सामने उतारा है। वहीं झालावाड़ बारां सीट पर पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में आए प्रमोद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
गंगानगर सीट पर पूर्व विधायक भरतराम, राजसमंद में देवकीनंदन गुर्जर, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा और अजमेर से उद्योगपति रिजु झुंझुनवाला को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह से पार्टी ने राज्य में 11 पूर्व सांसदों पर फिर से दांव खेला है। दो विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। इनमें कृष्णा पूनिया के अलावा विधायक रामनारायण मीणा को कोटा बूंदी से टिकट दी गयी है। पार्टी के 25 में चार महिला प्रत्याशी हैं जिनमें जयपुर ग्रामीण से कृष्णा पूनिया, जयपुर से ज्योति खंडेलवाल, नागौर से ज्योति मिर्धा और दौसा सीट पर सविता मीणा है।
पार्टी के प्रत्याशियों में नये चेहरों की बात की जाए तो नौ उम्मीदवार पहली बार चुनावी समर में उतरे हैं जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा सविता मीणा, बीकानेर से मदनगोपाल, करौली धौलपुर से संजय कुमार जाटव, भरतपुर से अभिजीत जाटव, झालावाड़ बारां सीट से प्रमोद शर्मा, राजसमंद में देवकीनंदन गुर्जर, अजमेर से रिजु झुंझुनवाला, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा हैं। कांग्रेस की सूची में 11 प्रत्याशी ऐसे हैं जो पहले सांसद रह चुके हैं।
विधानसभा चुनाव हारने वाले पांच लोगों को पार्टी ने लोकसभा का टिकट दिया है उनमें मानवेंद्र सिंह के अलावा रतन देवासी, रफीक मंडेलिया, श्रवण कुमार व रघुवीर मीणा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य की 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। इनमें से 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा जिसके लिए मंगलवार से नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। इस चरण में 13 लोकसभा सीटों टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जो


Download Android App
Download iOS App



