लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के छोटे भाई नरेन्द्र बिरला जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर पलवल गांव के निकट कार पलटने से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। लोकसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार की रात को हुई है। अधिकारी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि दुर्घटना के वक्त कार चालक को झपकी आ गयी थी।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार कैसे पलटी। अधिकारी ने बताया कि नरेन्द्र बिरला को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिनों तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। कार के चालक और उसमें सवार तीसरे व्यक्ति की हालत भी स्थिर बतायी जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।


Download Android App
Download iOS App



