साबरमती-आगरा कैंट ट्रेन का इंजन व चार बोगियां रविवार देर रात अजमेर (Ajmer) के पास पटरी से उतर गयीं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता कैप्टन शशि किरण ने बताया कि साबरमती-आगरा कैंट गाड़ी संख्या 12548 का इंजन और चार जनरल बोगियां पटरी से उतर गयीं। यह हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे अजमेर के पास मदार में होम सिग्नल के पास हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
- आगरा कैंट ट्रेन का इंजन व चार बोगियां अजमेर के पास पटरी से उतर गयीं
- हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ
- यह हादसा रविवार देर रात अजमेर के पास मदार में होम सिग्नल के पास हुआ
रेल यातायात बहाल करने का काम शुरू
रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों ने रेल यातायात बहाल करने का काम शुरू किया। यहां ‘डाउन लाइन’ पर रेल संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि, हादसे के कारण छह ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। अनेक गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
जिन ट्रेन को रद्द किया गया है उनमें गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट, गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-गंगापुर सिटी, गाड़ी संख्या 09639 अजमेर-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ तथा गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा अजमेर स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है और हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App





