राजस्थान सरकार ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की साधारण एवं द्रुतगामी श्रेणी की बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराए में छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन तथा सड़क सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि रोडवेज की साधारण एवं द्रुतगामी श्रेणी की बसों में 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में अब 50 प्रतिशत की छूट मिल सकेगी।
राज्य सरकार की बजट घोषणा
एक सरकारी बयान के अनुसार रोडवेज ने इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 में 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों के लिये दी जा रही 30 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 50 प्रतिशत की घोषणा की गई थी, जिसकी अनुपालना में यह आदेश जारी किए गये हैं।


Download Android App
Download iOS App




