Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 अप्रैल को‘ मन की बात‘ के 100वें प्रसारण को यादगार बनाने के लिए राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर एवं देहात इकाई ने खास व्यवस्थाएं की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खास मन की बात के श्रोता बन सके।
अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी के अनुसार मन की बात के इस कार्यक्रम को अजमेर शहर भाजपा के सभी 138 शक्ति केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही पार्टी के काकरंदा कार्यालय पर बड़ कार्यक्रम आयोजित होगा और वहां 100वें एपिसोड का रेडियो प्रसारण खास तौर से सुना जाएगा।
देश व समाज की उन्नति के लिए प्रभावी मार्गदर्शन किया
उन्होंने बताया कि इस बार मन की बात खास महत्व रखने वाली है क्योंकि इस 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री देश को नया संदेश तो देंगे ही। साथ ही 100वें एपिसोड की खास उपलब्धि पर 100 रुपये का सिक्का भी जारी होगा जो मिश्रित धातु से निर्मित 35 ग्राम वजनी होगा। उन्होंने बताया कि एक ओर अशोक स्तंभ एवं सत्यमेव जयते लिखा होगा तो दूसरी ओर मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रतीक चिन्ह व माइक्रोफोन अंकित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभावार संयोजक भी बनाए गए हैं।अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने भी आमजन से इस एपिसोड को लाइव सुनने की अपील करता हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इन सौ एपिसोड में देश को व्यापक मार्गदर्शन, देश व समाज की उन्नति के लिए प्रभावी मार्गदर्शन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



