राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। उससे पहले ही कांग्रेस में दरार पड़नी शुरू हो गई है। जिसके अब कई पॉलटिकल पार्टियां एक्टिव हो गई है और अपने लिए नए अवसर तलाश रही है। इन पार्टियों में मायावती के बसपा का भी नाम शामिल है। मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ बड़े फैसलों के संकेत दिए हैं।

दरअसल, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आकाश ने एक बैठक की थी, जिसके बाद उन्होंने कुछ बदलाव किये है। इस बैठक में आनंद ने राज्यों को दो जोन में विभाजित किया है। पहले जोन में 16 जिले और दूसरे में 17 जिले आते हैं। इसके साथ ही बैठक में मायावती के भतीजे ने निष्काासित किए गए 12 लोगों की वापसी की भी घोषणा कर दी है।
गहलोत से नाराज हुई सोनिया
हालांकि, बैठक से पहले आकाश ने अपने ट्वीट में लिखा – “राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव हमारे समाज के लिए सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि ‘मान, सम्मान और स्वाभिमान’ की लड़ाई हैं। ” आकाश ने अपने अगले ट्ववीट में लिखा – “आज जयपुर में हूं. पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक है, आज कुछ बड़े और निर्णायक फैसले होने वाले है। जल्द ही आप सबके साथ साझा करूंगा। ”

हम आपको बता दें, राजस्थान में नए सीएम को लेकर गहलोत गुट और पार्टी नेतृत्व के बीच मामला गड़बड़ हो गया है। जिसके बाद अब अशोक गहलोत से सोनिया नाराज हो गई है। इस बीच अब बीजेपी से लेकर बसपा ने भी अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



