Rajasthan में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Summary :

Rajasthan में मानसून का असर दिखने लगा है। मानसून की वजह से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है औक 10 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। राजस्थान के  कई जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर में झमाझम बारिश का अनुमान जतया है और 10 जुलाई के लिए राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।…

Rajasthan में मानसून का असर दिखने लगा है। मानसून की वजह से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है औक 10 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

राजस्थान के  कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर में झमाझम बारिश का अनुमान जतया है और 10 जुलाई के लिए राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश से राज्य के लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 मौसम विभाग की चेतावनी

राजस्थान में मौसम विभाग ने 9 जुलाई से 12 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है और कहा कि राजस्थान के दक्षिण-पूर्व हिस्से में अधिक से अधिक बारिश की संभावना जताई है। यह मानसून 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम की ओर जाएगा। अभी मानसून की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में चल रही है।

राजस्थान के 25 जिलों में बारिश

राजस्थान के कई क्षेत्रों में रूक रूककर बारिश हो रही है। कल जयपुर, गंगानगर, दौसा समेत कई जिलों में बारिश हुई थी लेकिन लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। अब मौसम विभाग ने राजस्थान  के 25 जिलों में बारिश का येले अलर्ट जारी कर दिया है और 40 किलोमीटर  की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है।

Also read: Rajasthan में बदला मौसम का मिजाज, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।