Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाए चलने और कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं भी चली। दरअसल, हवाओं में उतनी ठंडक नहीं थी। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि सर्दी की चपेट में आने से बचे। प्रदेश के ऐसे बहुत कम जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, अधिकतर जिलों में न्यूनतम पारा 15 डिग्री से ज्यादा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
Highlights:
- कई जिलों में बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाए चलने चेतावनी जारी की थी
- लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं भी चली
- प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 30 डिग्री से अधिक रहा सेल्सियस
30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा तापमान
बता दें कि बीचे 24 घंटों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में 30 डिग्री से अधिक सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगर हम सर्वाधिक कोटा की बात करें तो 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बाड़मेर में भी अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस
वहीं, बाड़मेर में भी अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.7 डिग्री सेल्सियस के साथ ही वनस्थली में 32.2 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में भी 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



