भारतीय वायु सेना को एक और झटका लगा है। सेना का मिग-21 विमान जैसलमेर में हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक गांगा गांव के पास DNP एरिया में यह हादसा हुआ। पुलिसबल, फायर ब्रिगेड और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। क्रैश के बाद विमान के पायलट की तलाश अभी जारी है। क्या पायलट क्रैश से पहले ही विमान से कूद गया था या फिर हादसे का शिकार हो गया। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
ये कोई पहली बार नहीं है जब वायुसेना का विमान हादसे का शिकार हुआ है। इससे पहले भी मिग-21विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। सेना का मिग-21 हुआ क्रैश, जैसलमेर के सम के पास DNP एरिया में हुआ हादसा, हादसे में पायलट लापता हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है।
हाल में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपन रावत का हेलीकॉप्टर कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें रावत की पत्नी समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी. वायु सेना की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



