राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक एक करोड़ 97 लाख पांच हजार से अधिक कोरोना टीके लगे है। चिकित्सा विभाग के अनुसार सोमवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी एक करोड़ 97 लाख पांच हजार 461 खुराक लग चुकी हैं। इनमें 81 हजार 790 टीके निजी अस्पतालों में लगाये गये। सोमवार को एक लाख 71 हजार 449 टीके लगे जिनमें सर्वाधिक एक लाख 46 हजार 372 टीके 18 से 44 के बीच की आयु के लोगों को लगे।
अब तक लगे टीकों में एक करोड़ 62 लाख 18 हजार 334 पहली खुराक जबकि 34 लाख 87 हजार 127 दूसरी खुराक शामिल हैं। गत 14 जून को पहली खुराक के एक लाख 62 हजार 923 जबकि 8526 लोगों के दूसरी खुराक लगी। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 54 लाख 95 हजार 515 पहली एवं 17 लाख 72 हजार 212 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं।
सोमवार को इन आयु के 2536 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 3099 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 60 लाख 58 हजार 912 लोगों को पहली जबकि नौ लाख 22 हजार 868 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। 14 जून को 45 से 59 आयु वर्ग के 13 हजार 850 लोगों को पहली जबकि 4497 लोगों को दूसरी खुराक लगी।
गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 35 लाख 92 हजार 752 लोगों को पहली खुराक लगी है जबकि इस आयु वर्ग के 1676 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। सोमवार को 18 से 44 आयु के एक 46 हजार 372 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक जबकि 181 लोगों इसकी दूसरी खुराक लगी।


Download Android App
Download iOS App



