राजस्थान में कोरोना वायरस के 19 नए मामले आये सामने, राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 2,383 हुई

Summary :

राजस्थान में कोरोना वायरस के 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 2,383 हो गयी।

राजस्थान में कोरोना वायरस के 19  लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 2,383 हो गयी। यह जानकरी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 19 नये मामले आए जिनमें अजमेर में 11, जयपुर में पांच तथा जोधपुर, उदयपुर व बांसवाड़ा के एक-एक नये रोगी शामिल हैं। 

Lockdown 2.0 : दिल्ली-गुरुग्राम और फरीदाबाद बार्डर आज होंगे सील, पुलिस-डॉक्टरों की भी नहीं होगी एंट्री

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 52 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में लॉकडाउन के साथ अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Desk Team