जयपुर/बीकानेर राजस्थान के कोटा में पिछले सप्ताह स्वाईनफ्लू पीडि़त एक महिला की मौत के बाद राज्य में इस वर्ष स्वाईनफ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रदेश में स्वाईनफ्लू से जयपुर मेंं छह कोटा तीन,बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, पाली और बांरा में दो दो, और नागौर, सीकर, जैसलमेर और बाड़मेर में एक एक रोगी की मौत हुई है। उन्होंने इस साल 228 लोगों मेंं स्वाईनफ्लू की पुष्टि करते हुए कहा कि तापमान में वृद्वि के बावजूद स्वाईनफ्लू के रोगी बढऩे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम इंटीग्रेटेड डिजिज सर्विलांस प्रोग्राम के प्रभारी डा। आदित्य आत्रेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले सप्ताह जांच के लिये नमूना पूना की नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्वाईनफ्लू वायरस की सक्रियता के कारणों का पता चलेगा। चिकित्सा विभाग के अनुसार राजस्थान में आठ सौ लोगों की जांच में दो सौ अठाईस लोग स्वाईनफ्लू से पीडित पाये गये, इनमें सबसे अधिक एक सौ चौदह रोगी जयपुर के हैं। वहीं बीकानेर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेन्द, चौधरी ने कहा कि बीकानेर में इस साल आठ लोग स्वाईनफ्लू से पीडि़त पाये गये, इनमें से तीन रोगियों की मौत हुई है।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



